Headlines

युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सफलता में युवा प्रकोष्ठ का सराहनीय योगदान, अतिथियों ने किया सम्मानित

 

राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा 22 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं विशाल रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की व्यवस्थाओं, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपस्थित अतिथियों और समाज के लोगों ने युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।

युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। उनके बेहतर समन्वय, अनुशासन और सक्रियता से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। अतिथियों एवं समाजजनों ने युवाओं के इस सेवाभावी कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करती है।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ संयोजक मनीष साहू, सचिव खेम साहू, महामंत्री महेश साहू, मिथलेश साहू, सह संयोजक केशव साहू, तेजेंद्र साहू, विष्णु साहू, संगठन सचिव दिल्लूराम साहू, मोतीलाल साहू, रवि साहू, सोशल मीडिया प्रभारी शीतल कुमार साहू, नंद कुमार साहू सहित सोहन साहू, गौतम साहू, भूपेंद्र साहू, भारत साहू, कुमार साहू, बसंत साहू, भिकम साहू एवं छगन साहू सहित युवा प्रकोष्ठ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *