Headlines

सपा की पहली लिस्ट पर CM योगी का बड़ा हमला

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर निशाना साधा है। एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दोनों दल चुनाव नतीजों के बाद नहीं, बल्कि इस बार नतीजों से पहले ही विफल हो चुके हैं। योगी ने कहा कि गठबंधन में कुछ नियम और शिष्टाचार होते हैं, लेकिन यहां एक तरफ बातचीत चलती है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की ऐसी स्थिति उसकी नकारात्मक सोच का नतीजा है।

10 साल में बदली यूपी की तस्वीर: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता और अव्यवस्था का माहौल था। युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, किसान परेशान थे और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2017 में मिली जिम्मेदारी के बाद सरकार ने व्यवस्था सुधारने और विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक 10 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *