प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन करेंगे। मां डाट काली के दर्शन करने के बाद मंगलवार दोपहर देहरादून के मेजर जसंवत सिंह मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने कहा की देहरादून इकोनामिक कारिडोर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लाखों व्यक्तियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। परियोजना में बनाया गया 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कारिडोर वन्यजीवों और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है
देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जनसभा को करेंगे संबोधित

