रूपेंद्र साहू
राजनांदगांव। जिला साहू संघ, राजनांदगांव की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे जिला साहू सदन, बसंतपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। जिला साहू संघ के महामंत्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि बैठक के प्रमुख एजेंडे में आदर्श विवाह के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना तथा सामाजिक पत्रिका में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से प्राप्त राशि के संबंध में विचार-विमर्श करना शामिल है। इसके अलावा जिला साहू संघ अध्यक्ष की अनुमति से अन्य सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू एवं महामंत्री अनिल कुमार साहू ने जिला, तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों, अध्यक्षों एवं सचिवों से निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला साहू सदन में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही समस्त स्वजातीय बंधुओं से बैठक में सहभागिता निभाते हुए अपने सुझाव एवं विचार रखने का आग्रह किया है, ताकि सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से समाजहित में बेहतर निर्णय लेकर सामाजिक एकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
आदर्श विवाह की रूपरेखा तैयार करने सहित सामाजिक विषयों पर चर्चा के लिए जिला साहू संघ की बैठक 28 नवंबर को
