Headlines

निशु आजाद vs स्वंतत्र भारद्वाज: पुलिस क्या करेगी? 2 घंटे की मीटिंग के बाद चंद्रशेखर ने बताया

निशु आजाद केस: 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा, चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस से की 2 घंटे बातचीत

निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया है कि पुलिस ने आरोपी को अगले 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

दरअसल, इस मामले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ संसद मार्ग थाने में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की।

बैठक के बाद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़ित परिवार डरा हुआ है और उसे लगातार धमकियां मिलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने 72 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 109, जिसे आईपीसी की धारा 307 यानी हत्या के प्रयास से जोड़ा जाता है, लगाने की बात भी कही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि SC-ST एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

आजाद ने आरोप लगाया कि आरोपी कथित तौर पर अपनी भूमिका स्वीकार कर रहा है और पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

नगीना सांसद ने कहा कि पुलिस ने भरोसा दिया है कि शाम तक हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद ने यह भी चेतावनी दी कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो वह दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में अगले 72 घंटे के भीतर क्या कार्रवाई करती है और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी कब तक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *