Headlines

बोइरडीह में कलार (डड़सेना) समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, विधायक भोलाराम साहू ने किया लोकार्पण

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोइरडीह में कलार (डड़सेना) समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और इसे समाज को समर्पित किया। लंबे समय से सामाजिक एवं सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा की अपेक्षा कर रहे समाज के लोगों ने भवन की सौगात मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक होते हैं। ऐसे भवन सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होते हैं। समाज की एकजुटता, परस्पर सहयोग और संगठित प्रयास ही विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और समाज के लोगों को अपनी परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नवनिर्मित भवन की सौगात मिलने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लोकार्पण समारोह में जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, नगर पंचायत छुरिया की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी, जिला डड़सेना समाज के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर राम सिन्हा, प्रदेश संयोजक एकनाथ सिन्हा, सिन्हा कलार समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना, संतोष सिन्हा, मडलेश्वर (छुरिया), सचिव नारायण सिन्हा, रोहित सिन्हा, नाथूराम सिन्हा, सरपंच भीषम शोरी, क्षेत्राधिकारी नोहर सिन्हा, सियाराम सिन्हा, रूपकुमार सिन्हा, पंचूराम सिन्हा, उपसरपंच हीरा मंडावी, हेमलाल सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, शिकारी महका, हेमंत सिन्हा, चेतन सिन्हा, रूपसिंग सिन्हा, तामेश्वर सिन्हा, कृष्णकुमार सिन्हा एवं नान्हूराम सिन्हा सहित सिन्हा समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह में समाजजनों ने नवीन सामुदायिक भवन को सामाजिक गतिविधियों के विस्तार और भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भवन समाज के विभिन्न आयोजनों, बैठकों एवं रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनने के साथ सामाजिक एकता और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *