Headlines

मायावती के फैसले से आकाश आनंद को झटका, बदला सोशल मीडिया बायो

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार, 3 सितंबर को हुई ऑल इंडिया बैठक में आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्हें फिलहाल संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

मायावती के इस फैसले के बाद आकाश आनंद ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो बदल दिया। इससे पहले उनके प्रोफाइल में ‘नेशनल कोऑर्डिनेटर’ लिखा हुआ था, लेकिन फैसले के बाद उन्होंने इसे बदलकर ‘पार्टी कार्यकर्ता, बसपा’ कर दिया।

बसपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें अभी और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है। मायावती के मुताबिक, जब तक आकाश आनंद राजनीतिक और संगठनात्मक तौर पर और मैच्योर नहीं हो जाते, तब तक उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

मायावती ने यह भी कहा कि पार्टी को विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों से चुनावी नुकसान से बचने के लिए भी समय की जरूरत है। ऐसे में फिलहाल आकाश आनंद पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

मायावती के फैसले और उसके तुरंत बाद आकाश आनंद के बदले हुए सोशल मीडिया बायो ने बसपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *