Headlines

*राजधानी लखनऊ में जरूरतमंद बच्चों के बीच निःशुल्क किताबों एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण*

*संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ*

 

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित सी ब्लॉक, टीका पुरवा, सेक्टर-18 में करवां इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क किताबों एवं पढ़ाई-लिखाई की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की इस पहल के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली आर्थिक परेशानियों को कम करना है। संस्था के संस्थापक एवं निदेशक शिवम यादव तथा निदेशक अमन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य में संस्था की टीम की सदस्य सोनाली, शमा, गौरव विमल, आस्मिता, माला एवं हर्षिता ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था का मानना है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए और प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए। संस्था की ओर से संचालित निःशुल्क शिक्षा केंद्र भी इसी उद्देश्य के साथ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह केंद्र सी ब्लॉक, टीका पुरवा, सेक्टर-18, डाकघर इंदिरा नगर, लखनऊ में संचालित है। करवां इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास की मजबूत नींव है। संस्था आगे भी जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा, किताबें एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। संस्था का संकल्प है कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचे और हर चेहरे पर मुस्कान आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *