सिंघोला में 26 नवंबर से दो दिवसीय जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
रूपेंद्र साहू राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में 26 एवं 27 नवंबर को सुरगी जोन स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संकुलों के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
