Headlines

बुलन्दशहर : थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर ।

बुलन्दशहर || पंकज सिन्धु || संवाददाता
=======
थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर ।
==============================
थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. पंकित पुत्र नरेश उर्फ नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर 2. बबलू उर्फ रोहिंद पुत्र देवदत्त सिंह निवासी ग्राम बहापुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर के विरूद्ध गुंडाएक्ट की कार्यवाही की गयी थी। जिसको जिलाधिकारी महोदया जनपद बुलन्दशहर द्वारा जिलाबदर घोषित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन द्वारा थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा जिलाबदर अपराधियों के विरूद्ध उनके निवास के स्थान पर मुनादी कराते हुए 06 माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया हैं । जिला बदर अपराधीगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बीबीनगर पर पूर्व से मारपीट, छेडछाड़ व अन्य अपराधों के अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्तों को नाम पता-
1. पंकित पुत्र नरेश उर्फ नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर ।
2. बबलू उर्फ रोहिंद पुत्र देवदत्त सिंह निवासी ग्राम बहापुर थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *