पाकिस्तान शांति वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, कहा- “बातचीत के लिए ही जिंदा है तेहरान”

पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है. यूएस प्रेसिडेंट ने कहा, ‘ईरान के पास कोई ऑप्शन नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ बातचीत के लिए ही जिंदा है.’ ट्रंप की ये धमकी इस्लामाबाद वार्ता से कुछ ही घंटे पहले आई है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर कंट्रोल करके दुनिया को जबरन वसूली का शिकार बना रहा है. उन्होंने कहा, ‘ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया को डराने का उनके पास कोई कार्ड नहीं है, वो आज जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए.’ ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई है जब उन्होंने तेहरान की उस कथित प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की, जिसमें होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर पारगमन शुल्क लगाने की बात कही गई थी। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान की इस कोशिश की आलोचना की कि वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल अपनी सौदेबाजी के लिए करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने खुद को केवल इसलिए संयमित रखा है, ताकि बातचीत के लिए गुंजाइश बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *