Headlines

*गौरवशाली क्षण: लखनऊ के होनहार अनंत कुमार दुबे का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन*

*गौरवशाली क्षण: लखनऊ के होनहार अनंत कुमार दुबे का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन*

​लखनऊ। राजधानी के विशाल खंड (1/1049) निवासी और मूल रूप से ग्राम रहसू जनूबी पट्टी (पोस्ट नदवा बिशनपुर) के रहने वाले अनंत कुमार दुबे ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अनंत का चयन नौसेना की प्रतिष्ठित SSC Tech Entry के माध्यम से हुआ है।

सौंपौत्र स्वगीर्य श्री चन्द्रभान दुबे, पिता श्री जितेंद्र दुबे व माता श्रीमती माधुरी दुबे के सुपुत्र अनंत बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
शुरुआत से ही उनका सपना नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का था। अनंत जी ने 10 वीं और 12वीं मॉडर्न एकेडमी लखनऊ से उत्तीर्ण किया इसके बाद उन्होंने भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बी.टेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की और एक फ्रांस की कंपनी कैपजेमिनी मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर बेहतरीन पैकेज पर कार्यरत थे। हालांकि, कॉर्पोरेट जगत के आकर्षक पैकेज और सुख-सुविधाओं के बावजूद देश सेवा के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ।

​नौसेना में जाने के अपने लक्ष्य को सामने रखकर अनंत लगातार सेना की परीक्षाएं देते रहे। अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में SSC Tech नौसेना एंट्री परीक्षा उत्तीर्ण की। अब वे बतौर कमीशन्ड अधिकारी अपनी ट्रेनिंग के लिए रवाना होने वाले हैं।

हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय जी ने अनंत दुबे और उनके परिवार से मिल कर संगठन की ओर से शुभकामना प्रेषित की ।
​अनंत दुबे के इस शानदार चयन पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों और स्थानीय निवासियों ने उनके इस देश सेवा के जज्बे को सलाम किया है और उनके उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। अनंत जी की इस सफलता की पूरी यात्रा में उनकी बहन अंकिता, भाई अमित जी उनकी बुआ सुमन और पूनम दुबे ने हमेशा प्रोत्साहित किया और हर तरह से सहयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *