Headlines

IND vs SL: केएल राहुल को मिली टीम इंडिया की कप्तानी

वॉर्मअप टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी. इस मुकाबले में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.

वॉर्मअप टेस्ट मैच में श्रीलंका XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी. इस वॉर्मअप मैच के पहले दिन शुभमन गिल नहीं खेलेंगे, इसलिए केएल राहुल कप्तानी करते हुए दिखेंगे. श्रीलंका सीरीज के लिए आकिब नबी और सारांश जैन को पहली बार टीम में चुना गया था. वे दोनों गेंदबाज भी गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.

केएल राहुल वॉर्मअप मैच में पहले दिन कप्तानी करते दिखेंगे. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को अभ्यास करते समय चोटिल हो गए थे. उन्हें दायें हाथ की अंगुली में चोट आई है. इस कारण एहतियाद बरतते हुए उन्होंने पहले दिन ना खेलने का निर्णय किया. बता दें कि केएल राहुल टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं.

टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी

वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. ये चाहे वॉर्मअप मैच ही क्यों ना हो, आकिब नबी और सारांश जैन पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहन कर गेंदबाजी करते दिख सकते हैं. वहीं गुरनूर बराड़ ने अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. वो भी पहली बार सफेद जर्सी पहन कर मैदान पर उतर सकते हैं.कैसी है प्लेइंग इलेवन?

वॉर्मअप या प्रैक्टिस मैचों में प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की जाती है. इस तरह के मुकाबलों में टीमों के पास अवसर होता है कि वे स्क्वाड के प्रत्येक खिलाड़ी को मैदान पर उतरने का मौका दें. भारतीय स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी हैं, जिनमें से पहले दिन 14 मैदान पर उतर सकते हैं. 15वें खिलाड़ी शुभमन गिल हैं, जो चोट के कारण पहले दिन नहीं खेलेंगे.

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बरार

श्रीलंका का स्क्वाड: निशान मदुष्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केविशारा नुवांथा, रसंथा रसांथा change the headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *