Headlines

जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ’ आंदोलन, नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान की अनुमति दी जा सकती है और प्रदर्शनकारियों से वहां जाने को कहा गया है। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे पर हुए छात्र आंदोलन के बाद अब आरक्षण हटाने की मांग को लेकर यह आंदोलन चर्चा में है। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान पर भेजने की कोशिश में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *