Headlines

महरूम में आज सजेगी शरद पूर्णिमा की सांस्कृतिक महफिल, छत्तीसगढ़ी लोककला की बिखरेगी छटा

 

बाजार चौक गणेश उत्सव समिति के आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति, फिल्म निर्माता-निर्देशक छोटेलाल साहू एवं उनकी टीम देंगी रंगारंग कार्यक्रम

महरूम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम महरूम के बाजार चौक में शनिवार, 24 अक्टूबर को बाजार चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला एवं संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सुपरहिट फिल्म निर्माता-निर्देशक छोटेलाल साहू के कृत जहुरिया छत्तीसगढ़ी लोककला मंच, रायपुर (करसडोल) एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकसंस्कृति, परंपरा और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भोलाराम साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समस्त ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बाजार चौक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष तुकाराम साहू, उपाध्यक्ष धन्नूराम तारम, सचिव धर्मराज नेताम एवं कोषाध्यक्ष मोहन लाल कोर्राम सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी, ग्राउंड प्रभारी, मंच व्यवस्था समिति एवं संरक्षकगण तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस सांस्कृतिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *