छुरिया। दैहान (कुमरदा) खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दैहान में जय मां सरस्वती उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शरद पूर्णिमा एवं सरस्वती महोत्सव के अवसर पर आयोजित रामधुनी कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि रामधुनी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों में धार्मिक वातावरण निर्मित करने के साथ ही सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामधुनी की भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, ग्राम घुपसाल के सरपंच नरेश शुक्ला, विकास लाउत्रे, ग्राम दैहान की सरपंच बिमला देवी, प्यारी राम साहू, अनुजराम सिन्हा, कलाराम, अधन, मिठ्ठूराम सिन्हा, अश्वनी सिन्हा, गणपत पटेल, विजय भारद्वाज, आशाराम साहू, शैलेन्द्री सिन्हा, गिरधारी राम सिन्हा, ओमन सिन्हा, सरपंच प्यारे लाल मंडावी, पूर्व उपसरपंच बसंत, पितुराम, गांधी राम सिन्हा एवं सरस्वती सिन्हा सहित समिति के सदस्य, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। आयोजकों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

