*क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा*
राजनांदगांव। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल कुमरदा–गैंदाटोला–कल्लूबंजारी मार्ग के लिए बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल 23.15 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा ₹54 करोड़ 36 लाख 10 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।
23.15 किलोमीटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण
कुमरदा–गैंदाटोला–कल्लूबंजारी मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क की गुणवत्ता में सुधार होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
*जिला पंचायत अध्यक्ष की मांग व मुख्यमंत्री की घोषणा*
विगत जून माह मे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सड़क निर्माण के प्रमुख मांग को मजबूती से क्षेत्रवासियों के मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री डा रमन सिंह जी व प्रभारी मंत्री व सांसद व महापौर के भी विषेश अनुशंसा रही व मंच से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र वासियों की बड़ी मांग पूरी करते हुए सड़क निर्माण की घोषणा की। जिसकी आज छ महीने में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो गई है।
*ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार*
बेहतर सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकताओं में से एक होती है। सड़क के सुदृढ़ होने से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होती है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलती है। कुमरदा–गैंदाटोला–कल्लूबंजारी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। वहीं व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी इसका सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है।
*क्षेत्र वासियों छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया आभार*
सड़क निर्माण के प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रवासियों छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री डा रमन सिंह जी, छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा व राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सांसद श्री संतोष पांडेय, राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव,जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत,अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्री गोपाल भुआर्य, श्री हिरेन्द साहू, श्री चन्द्रिका डड़सेना, श्री जगजीत सिंह भाटिया, श्री प्रशांत ठाकुर, श्री मिथलेश दुबे, श्री कैलाश शर्मा, श्री बोधन साहू, श्रीमती भेषबाई साहू,श्रीमती मीना पुजेरी,श्री अनिरुद्ध चंन्द्राकर, श्री खिलेश्वर साहू, श्री हिरदेराम देवांगन, श्री कांन्ता साहू, श्री रोमी भाटिया, श्री घासी साहू, श्री आलोक मिश्रा, श्री कुमार साय साहू, श्री शेखर भारतद्वाज, श्री रामकुमार मंडावी, श्री अशोक मरकाम,श्रीमती भेष बाई साहू,श्रीमती हेमिन साहू,श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्री ओमप्रकाश चंन्द्रवंशी, श्री हनीफ कुरैशी, श्री डोमन पटेल, श्री सुंदर साहू,श्री कोमल सिन्हा, श्री पतिराम साहू, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री पप्पू महराज, श्री कंन्सु यादव, श्री गोपाल साहू, श्री गोविन्द साहू, श्री सकृत साहू, श्री दिलीप साहू, श्री भूपेन्द्र निर्मलकर, श्री उमेश चंन्द्रवंशी, श्री खेमचंद्र साहू, श्री चित्रागण साहू,श्री धन्श्याम साहू ,श्री मनीष त्रिपाठी, श्री शिशुपाल साहू, श्री मायाराम साहू, श्री पद्मभूषण साहू, श्री भुखन धनकर, श्री होमदास साहू, श्रीमती कीर्ति गंगासागर,श्री धनेश्वर गुप्ता, श्री रामकुमार साहू, श्री महेश चंद्रवंशी, श्री सहदेव चंन्द्रवंशी, श्री मनोज सोनी, श्री जामुन प्रकाश साहू, श्री चोवाराम साहू, श्री याशोदास साहू, श्री रोशन वैष्णव,सहित वरिष्ठ नेताओ व जनप्रतिनिधियो के प्रति आभार व्यक्त किया है।
*क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल*
सड़क के लिए मिली इस बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीणों के लिए यह स्वीकृति विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
शासन की विकास प्राथमिकताओं को मिली मजबूती
राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वपूर्ण सड़क को शामिल करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करना ग्रामीण सड़क अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दिए जाने को दर्शाता है। ₹54.36 करोड़ से अधिक की लागत से 23.15 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में आवागमन की सुविधाएं और बेहतर होने की उम्मीद है।
यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े गांवों के विकास, आवागमन, कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं तक पहुंच को भी मजबूती मिलने की संभावना है। सड़क के बेहतर होने से ग्रामीण अंचल और मुख्य बाजारों के बीच संपर्क और अधिक सुगम होगा।

