Headlines

AQI Today: पंजाब-हरियाणा में प्रदूषण का कहर! AQI 900 पार, दिल्ली का कौन-सा नंबर?

दिवाली से पहले जहरीली हुई देश की हवा! करनाल में AQI 911, टॉप-10 प्रदूषित शहरों में यूपी-हरियाणा का दबदबा

दिवाली से पहले ही देश के कई शहरों में प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ वातावरण में धुएं और प्रदूषक तत्वों का जमाव बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। पटाखों के इस्तेमाल और पराली जलाने जैसी वजहों से कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा के करनाल में AQI 911 दर्ज किया गया। यह बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के शहरों का दबदबा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से शहर शामिल हैं।

देश के सबसे प्रदूषित 5 शहर

प्रदूषण के मामले में हरियाणा का करनाल पहले स्थान पर है। यहां AQI 911 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मेरठ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 901 दर्ज हुआ। वहीं, 862 AQI के साथ हापुड़ तीसरे स्थान पर है।

चौथे नंबर पर पंजाब का बठिंडा है, जहां AQI 844 रहा। जबकि हरियाणा का पानीपत 838 AQI के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

टॉप-10 प्रदूषित शहरों की पूरी लिस्ट

बुधवार के आंकड़ों के अनुसार देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *