Headlines

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू

 

राजनांदगांव । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलीवारा (गैंदाटोला) में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, सरपंच अबोध राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, पूर्व सरपंच रामसूरत साहू, भारत लाल साहू, प्रकाश शर्मा, हुमन निर्मलकर, सुदामा कंवर, चतुर राम साहू, भूमिका साहू, दानी बाई, सोनाई बाई, विष्णु राम साहू, सुरेश साहू, पंचराम, बल्ला डोंगरे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे l समापन समारोह में बच्चों की खेल प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *