Headlines

ग्राम कल्लूबंजारी में नवीन पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू

राजनांदगांव।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड छुरिया के ग्राम कल्लूबंजारी में नगर पंचायत छुरिया निवासी श्रीमती राजकुमारी सिन्हा एवं श्री मनोज सिन्हा द्वारा स्थापित नवीन पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू शामिल हुए । इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने नवीन पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी लाभकारी होता है। पेट्रोल पंप प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को ईंधन की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष श्री प्रताप घावड़े, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू सिन्हा, जनपद सदस्य चुम्मन साहू, रविन्द्र वैष्णव, लक्की भाटिया, एकनाथ सिन्हा सहित सिन्हा परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवीन पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचालक परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *