राजनांदगांव। कमलेश कुमार पटेल एवं कल्याण सिंह रावटे के बीच चल रहे विवाद ने अब न्यायिक स्तर पर नया मोड़ ले लिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा कल्याण सिंह रावटे को नोटिस जारी किए जाने तथा 17 फरवरी 2027 तक जवाब प्रस्तुत करने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त शिकायत आवेदन के अनुसार, कमलेश कुमार पटेल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि कल्याण सिंह रावटे डोंगरगांव द्वारा उनके विरुद्ध बार-बार झूठी एवं दुर्भावनापूर्ण शिकायतें की जा रही हैं।
आवेदक का कहना है कि शिकायतों के कारण उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में की गई शिकायतों की जांच एवं निराकरण होने के बावजूद नए-नए तथ्यों के आधार पर बार-बार शिकायतें की जा रही हैं।
कमलेश कुमार पटेल ने जिला कलेक्टर राजनांदगांव व पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव व प्रशासन से शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायतों में जानबूझकर गलत तथ्य, झूठे दस्तावेज अथवा असत्य आरोप पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की थी।
प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर कमलेश पटेल ने अधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट लवकुमार रामटेके व गौतमी रामटेके के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगायी हैं.
हाईकोर्ट में गौतमी रामटेके की दलील के बाद हाईकोर्ट ने शासन सहित कल्याण सिंह रावटे को नोटिस जारी किया हैं.
हाईकोर्ट के नोटिस के बाद मामला चर्चा में अब हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी के बाद मामले में कल्याण सिंह रावटे का पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण होगा। उन्हें 17 फरवरी 2027 तक अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा।
फिलहाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत पक्ष एवं जवाब के बाद ही मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कल्याण सिंह रावटे को नोटिस, 17 फरवरी तक देना होगा जवाब–गौतमी रामटेके
