Headlines

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 26.50 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 34.67 करोड़ रुपये स्वीकृत

 

छुरिया । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। गुण्डरदेही–उमरवाही–गोडलवाही–मिटया–करमरी मार्ग के 26.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 34 करोड़ 67 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भुआर्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

गोपाल सिंह भुआर्य ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एम.डी. ठाकुर,भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंग राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डडसेना, मंडल अध्यक्ष कुमरदा सहित मंडल के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासों से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *