Headlines

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, एनडीए में नए नेतृत्व की कवायद तेज

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। इससे पहले सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वह लोकभवन जाकर अपना त्याग पत्र देंगे। वहीं, दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें नेता का चुनाव होगा।” भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिन के 11 बजे पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।वहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का नाम एनडीए विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *