Headlines

छुरिया: नांदिया में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन, कुल्हाड़ी में नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात

छुरिया । खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नांदिया (कु.) में 24 अक्टूबर को स्वीकृत टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा आश्रित ग्राम कुल्हाड़ी में नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया। दोनों कार्यक्रमों में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ग्राम नांदिया (कु.) में विधायक भोलाराम साहू ने टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बधाई दी। वहीं, ग्राम कुल्हाड़ी में नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया। टीन शेड के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों के साथ बैठकों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलती है और गांवों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा अध्यक्ष प्रताप धावड़े, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, विकास लाउत्रे, ग्राम पंचायत नांदिया (कु.) के सरपंच सुरेश कुमार रावटे, ब्लॉक महामंत्री शरद चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कुमरदा दुर्गा महानदिया, जिला सचिव एवं सेक्टर प्रभारी लक्ष्मीनारायण साहू, ग्राम प्रमुख नांदिया गणेश राम पटेल, ग्राम प्रमुख कुल्हाड़ी परवान भंडारी, उपसरपंच बिरसिंग पटेल, नरेश सिंह, सुधाकर, राधेश्याम भंडारी, श्यामलाल निषाद, अर्जुन निषाद, फत्तेराम, पारस पटेल, देवधर भंडारी एवं वीरेन्द्र भंडारी सहित दोनों ग्रामों के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *