छुरिया :-विकाखखंड छुरिया के ग्राम पड़गुड़ा एवं खुर्सीपार में बिहान समूहों द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों, अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती भेष बाई साहू,खिलेश्वर साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल गैंदाटोला, कुमार साय साहू उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गैंदाटोला,
,भंवर लाल साहू, मनखुशी बघेल, श्रीमती हीना शिंदे महिला मोर्चा अध्यक्ष, श्रीमती किर्ती गंगासागर संरपंच मुजालकला,जानकी कौशल संरपंच ग्राम पंचायत पदगुडा, श्रीमती लता बाई, श्रीमती हिरवंतीन बाई, श्रीमती हसीना जोशी, श्रीमती चंन्द्रकला बघेल, श्रीमती तुलसी बघेल सहित बड़ी संख्या में बिहान समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।ग्राम पड़गुड़ा में जय माँ प्रगति ग्राम संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर श्रीमती वैष्णव ने बिहान समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्राम खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ महतारी ग्राम संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में भी उन्होंने सहभागिता की। दोनों स्थानों पर महिलाओं ने संगठन की गतिविधियों, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों तथा आजीविका से जुड़ी पहल की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बिहान समूहों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत, एकजुटता और आत्मविश्वास ग्रामीण विकास की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं।उन्होंने बिहान समूह की सभी दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने समूहों को और मजबूत करें तथा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती भेष बाई साहू ने कहा कि बिहान से जुड़ी महिलाएं अपनी मेहनत और एकजुटता से नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती ही परिवार और समाज की मजबूत नींव है, इसलिए स्व-सहायता समूहों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।इस अवसर पर बिहान समूहों की दीदियां, ग्राम संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


