
आजमगढ़: पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक, खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के पश्चात प्रथम बार आजमगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उनके आगमन पर फुलवरिया टोल प्लाजा, सेहदा टोल प्लाजा, सेहदा ओवरब्रिज, भंवरनाथ, करतालपुर एवं बावली मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट चौराहा एवं चर्च चौराहे पर भी स्वागत हुआ तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्राइवेट बस स्टैंड, नरौली में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

भारतीय जनता इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री सहजानंद राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह-संयोजक, संकुल प्रकोष्ठ श्री मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि वे खेलकूद प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को संगठन से जोड़ने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
विशिष्ट अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है। नए दायित्व के माध्यम से वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। खेलकूद प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष अजय यादव,शैलेन्द्र नाथ यादव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय पिंटू,सुधीर राय,राकेश सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,राज सिंह,मन्नू कुमार,अग्निवेश राय,पल्लव श्रीवास्तव,विवेक सिंह,अरुण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ,विवेक चौबे,शुभांक,हर्ष श्रीवास्तव,अभिषेक सिंह,सोनू यादव,मोहम्मद शाहिल,अंकित राय,आनंद कुमार,में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
