Headlines

*लखनऊ: गौरव विमल बने आजाद भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष*

संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ

लखनऊ। आजाद भारतीय किसान यूनियन (पंजीकृत) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत गौरव विमल को युवा प्रकोष्ठ का लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संकल्प देव दीक्षित ने 25 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र संख्या आभा.कियु 2026/003 जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र के माध्यम से संगठन ने विश्वास जताया कि गौरव विमल किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

गौरव विमल की नियुक्ति को लखनऊ महानगर में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *