धर्म और संस्कृति से समाज में आती है एकता : जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव
छुरिया। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम मुचेदण्ड में जय मां शारदा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित रामायण कार्यक्रम एवं भंडारा महाप्रसादी में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की। वहीं भाजपा मंडल राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष श्री जगजीत सिंह भाटिया व जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।इस अवसर पर श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। रामायण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में मर्यादा, सेवा, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी एकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम मुचेदण्ड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में ग्रामीणों की सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर गांव के विकास एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने रामायण कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम का भक्तिभाव से श्रवण किया। इसके पश्चात आयोजित भंडारा एवं महाप्रसादी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में श्री गोपाल भुआर्य, श्रीमती भारती रावटे, श्री छविलाल भुआर्य, श्री नैंनसिह पटेल, श्री राजेश्वर धुर्बैवे , श्री साखू राम श्याम, श्री बूज लाल फरदिया, श्री पवन फरदिया, श्री दयालु राम फरदिया, श्री अनिल वैष्णव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

