Headlines

संजय झा पर RJD का बड़ा दावा, JDU में टूट को लेकर क्यों मचा सियासी घमासान?

जेडीयू में टूट का दावा, संजय झा पर RJD का बड़ा हमला

बिहार की सियासत में जेडीयू को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय झा ने जेडीयू को बर्बाद कर दिया है और अब पार्टी टूटने की कगार पर है।

दरअसल, संजय झा के उस बयान पर भाई वीरेंद्र से सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की बात कही थी। इस पर आरजेडी विधायक ने संजय झा का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वही पार्टी को तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

भाई वीरेंद्र ने यहां तक दावा कर दिया कि आने वाले डेढ़ से दो महीने में जेडीयू टूट सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब कुछ ही लोग बचेंगे और इसी वजह से जेडीयू का नाम ‘जनता दल नीतीश’ रखने की बात कही जा रही है।

संजय झा के बयान पर सियासत तेज

संजय झा ने बिहार के खगड़िया में आयोजित ‘नीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *