Headlines

रणबीर की ‘रामायण’ में भगवान विष्णु कौन? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। नितेश तिवारी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की झलक ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। वहीं अब फिल्म में भगवान विष्णु के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है।30 जुलाई को रिलीज हुए ‘रामायण’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखी भगवान विष्णु की एक छोटी सी झलक ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर फिल्म में भगवान विष्णु की भूमिका कौन निभा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि यह किरदार टीवी के मशहूर अभिनेता सौरभ राज जैन निभा सकते हैं, जो ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए जाने जाते हैं।वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ट्रेलर में नजर आ रहा चेहरा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का हो सकता है। हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक इस किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिलहाल ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर के राम अवतार से लेकर फिल्म के भव्य विजुअल्स तक, हर पहलू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *