Headlines

संन्यास के ऐलान पर भावुक हुए अजिंक्य रहाणे, बताई वजह


भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। संन्यास का ऐलान करते वक्त रहाणे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए कहा कि अब सही समय आ गया है आगे बढ़ने का। अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने संन्यास की जानकारी दी। इस दौरान वह कई बार भावुक नजर आए और बोलते-बोलते रुक गए।

रहाणे ने कहा कि जिंदगी में हर शुरुआत का एक अंत होता है और सही समय पर फैसले का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बल्लेबाजी में टाइमिंग अहम होती है, उसी तरह जीवन में भी सही समय की पहचान जरूरी है।रहाणे ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि बोरीवली से प्रैक्टिस के लिए जाने से लेकर भारतीय टीम की कैप पहनने तक का सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा देश को खुद से ऊपर रखा और पूरी ईमानदारी के साथ क्रिकेट खेला।रहाणे ने कहा कि पिछले 20 सालों से भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने साफ किया कि क्रिकेट से उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा और वह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे।अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल करियर कई यादगार पारियों और ऐतिहासिक जीतों का गवाह रहा है। अब खिलाड़ी के तौर पर उनका सफर खत्म हुआ है, लेकिन क्रिकेट से उनका जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *