Headlines

मेलोनी को PM मोदी की खास बधाई, ‘डियर फ्रेंड’ कहकर दिया संदेश

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश के युद्धोत्तर इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। उनकी इस बड़ी राजनीतिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जियोर्जिया मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी के साथ उनकी मित्रता ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी दोनों देश मिलकर अपने रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

मोदी ने मेलोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भारत और इटली के लोगों के बेहतर, मजबूत और समृद्ध भविष्य के लिए उनके साथ मिलकर काम करते रहना चाहते हैं।

जियोर्जिया मेलोनी की यह उपलब्धि इटली की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और उनके नेतृत्व में जनता के भरोसे को भी इससे मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *