Headlines

गुरुर:म देवी नवागांव में नवीन पीडीएस भवन का भूमि पूजन जनसेवक राकेश यादव ने किया वृक्षारोपण, ग्रामीणों को बेहतर राशन व्यवस्था की मिलेगी सुविधा


गुरुर । ग्राम देवी नवागांव में ग्रामीणों की लंबे समय से अपेक्षित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नवीन भवन के निर्माण से ग्रामीणों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही राशन वितरण के लिए व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होने से पीडीएस व्यवस्था का संचालन भी सुचारु रूप से किया जा सकेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनसेवक एवं जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव, जिला भाजपा मंत्री प्रेम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, जनपद पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य श्रीमती दमयंती हरदेल एवं भगवती उइके, एल्डरमैन रवि प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री संतानु साहू, ग्राम दरबारी नवागांव के सरपंच गिरीश निर्मलकर, देवी नवागांव के सरपंच निर्मल बनपेला सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
इस अवसर पर जनसेवक राकेश यादव द्वारा ग्राम पंचायत देवी नवागांव परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। नवीन पीडीएस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को राशन लेने के दौरान होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
ग्रामीणों ने नवीन पीडीएस भवन निर्माण को गांव के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित भवन उपलब्ध होने से राशन वितरण व्यवस्था में सुविधा होगी और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान ग्राम के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *