Headlines

‘बिहार से जाति हट जाए तो…’, मैथिली ठाकुर के बयान से मची चर्चा

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने जाति की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने बिहार की राजनीति में जाति की भूमिका और अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की चुनौतियों पर बात की।

मैथिली ठाकुर से जब पूछा गया कि अगर बिहार की राजनीति से जाति का प्रभाव खत्म हो जाए तो क्या राजनीति भी खत्म हो जाएगी, तो उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक वह भी सोचती थीं कि बिहार में जाति की राजनीति खत्म होनी चाहिए। लेकिन अब उन्हें लगता है कि जाति खत्म होने के साथ राजनीति की मौजूदा प्रक्रिया भी बदल जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संगठन या टीम बनाते समय अलग-अलग जातियों का प्रतिनिधित्व रखना जरूरी हो जाता है। उनके मुताबिक, अगर केवल मेरिट के आधार पर लोगों का चयन किया जाए और सामाजिक प्रतिनिधित्व का ध्यान न रखा जाए, तो अलग-अलग समुदायों की ओर से सवाल उठ सकते हैं। इसलिए राजनीति में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की जरूरत पड़ती है।

बातचीत के दौरान मैथिली ठाकुर के चुनावी वादे का भी जिक्र हुआ। उनसे पूछा गया कि अलीनगर का नाम बदलकर सीतानगर करने की बात के मुकाबले उनकी प्राथमिकता क्या है—अस्पताल बनवाना या नाम बदलना?

इस पर विधायक ने कहा कि उनके लिए विकास का पूरा प्रारूप ही सीतानगर की सोच से जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ नाम बदलना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि क्षेत्र का विकास भी जरूरी है। दोबारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पहले अस्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *