Headlines

कुमरदा: तहसील साहू संघ कुमरदा का दीपावली मिलन समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला 14 नवंबर को;आमगांव में दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन,खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नोबल साहू सहित पदाधिकारी होंगे शामिल

कुमरदा। तहसील साहू संघ कुमरदा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला का आयोजन 14 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्राम आमगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोगों के बीच आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
आयोजन में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू एवं अनिल कुमार साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू, संगठन सचिव देवानंद साहू तथा जिला साहू संघ राजनांदगांव के न्याय प्रकोष्ठ संयोजक मदनलाल साहू विशेष रूप से शामिल होंगे।
तहसील साहू संघ कुमरदा ने संघ के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामीण परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह समाज के लोगों को आपस में जोड़ने तथा परिवार संस्कार कार्यशाला के माध्यम से सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *