
राजनांदगांव। मातर पर्व के अवसर पर ग्राम तोरणकट्टा में बुधवार, 11 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पारंपरिक गीत-संगीत की छटा बिखरेगी। इस अवसर पर अनुराग धारा, प्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 10 बजे से होगा।
आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के संबंध में सरपंच सैन, जनक उइके, उपसरपंच रेखलाल साहू एवं मुकेश साहू (तोरणकट्टा) ने जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
