Headlines

CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, विपक्षी प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब इंडिया गठबंधन के सांसद और कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z प्लस सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन अब उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया जा रहा है.

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था में अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया इनपुट और हालिया विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

Z प्लस सुरक्षा के तहत पहले से ही उनके आवास और काफिले के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. करीब 50 सुरक्षाकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं. अब अतिरिक्त बल की तैनाती से CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *