Headlines

छुरिया: महरूम में शरद पूर्णिमा पर सजी सांस्कृतिक महफिल, शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक भोलाराम साहू ने की 2 लाख रुपये की घोषणा

*छत्तीसगढ़ी लोककला की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विधायक भोलाराम साहू ने संस्कृति संरक्षण एवं ग्राम विकास पर दिया जोर*

छुरिया । ग्राम महरूम के बाजार चौक में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाजार चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भोलाराम साहू रहे।* इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के बाजार चौक स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीत, लोककला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

*मुख्य अतिथि विधायक श्री भोलाराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा* कि छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम महरूम के बाजार चौक स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति राजनांदगांव श्री गोपाल भुआर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह घावड़े उपस्थित रहे। इनके साथ श्री दीनदयाल साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ छुरिया, श्री राधेलाल जोशी, श्री राकेश बारले सरपंच बड़गांव, श्री रामाधार साहू मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष उमरवाही, श्री पवन खरे सरपंच रतानभठ, श्री मिथलेश ठाकुर, श्री कपूर चंद मंडावी, श्री गोपाल सिंह कोसमा प्राचार्य महरूम, श्री सुनीत मंडावी, श्री बृजभान सिन्हा, श्री डी.पी. ठाकुर, श्री प्रवीण सिंह राजपूत, श्री किशोर साहू पूर्व सरपंच कलडबरी, श्री प्रमोद ठाकुर ग्राम पटेल, श्री बिसरु राम यादव, श्री द्वारिका मंडावी, श्री कार्तिक राम साहू, श्री अशोक देवगान, श्री कुशल सिंह दीक्षित, श्री माधो मंडले, श्री द्वारिका साहू, श्री त्रिभुवन सिंह राजपूत (चिंटू), श्री रज्जु यादव एवं श्री दुखुराम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन बाजार चौक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री तुकाराम साहू, उपाध्यक्ष श्री धन्नूराम तारम, सचिव श्री धर्मराज नेताम एवं कोषाध्यक्ष श्री मोहन लाल कोर्राम सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन ने छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति को मंच प्रदान करने के साथ ही ग्राम के धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *