|| रुपेश साहू राजनांदगांव||
डॉ0 रमन सिंह के सद्प्रयासों से संस्कारधानी को मिली 03 कार्यो हेतु कुल 17 करोड 72 लाख की स्वीकृति
डॉ0 साहब ने राजनांदगॉव की विकास गाथा में जोड़े 03 नये अध्याय: मधुसूदन यादव

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगॉव डॉ0 रमन सिंह के दूरदर्शिता, तत्परता एवं सद्प्रयासों से अब राजनांदगॉव में अधोसंरचना विकास की दिशा में 03 महत्वपूर्ण कार्यो हेतु कुल 17 करोड़ 72 लाख 29 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यो की स्वीकृति पर जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने इसे डॉ0 साहब की तरफ से राजनांदगॉव जिले की जनता के लिये दीपावली का उपहार करार दिया है।
महापौर ने बताया है कि डॉ0 रमन सिंह के सद्प्रयासों से लिखी गई राजनांदगॉव जिले की विकास गाथा में पूर्व में भी कई स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक सौगातें जनता को प्राप्त हुई है, जिनमें अब और तीन नये अध्याय भी जुड़ जायेंगे। महापौर ने विस्तार से बताया कि 2026-27 के बजट प्रावधान में नगर निगम राजनांदगॉव द्वारा राजनांदगॉव के उन्नति हेतु कई अहम विकास एवं निर्माण कार्य राज्य शासन को प्रस्तावित किये गये थे, जिनकी स्वीकृति के संदर्भ में अनुशंसा प्राप्त करने के लिये उनके द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह से प्रत्यक्ष भेंट करके अनुरोध किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ इन कार्यो की शीघ्र स्वीकृति हेतु राज्य शासन को अनुशंसा करने के पश्चात् सतत् अनुवर्ती कार्यवाही की गई थी, जिसकी सुखद परिणिति के रूप में इन 03 बड़े एवं महत्वपूर्ण लोकहितकारी कार्यो के लिये नगर निगम राजनांदगॉव को प्रशासकीय स्वीकृति आदेश प्राप्त हुआ है। महापौर ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन विभाग से जारी 03 विभिन्न आदेशों द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2026, को नगर पालिक निगम राजनांदगॉव को अधोसंचना विकास योजना मद में उक्त तीनों कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
महापौर ने आगे बताया है कि प्रथम कार्य के रूप में राजनांदगॉव शहर के रामकृष्ण नगर चौक से डोंगरगॉव रोड तक सड़क निर्माण कार्य हेतु आठ करोड़ बाईस लाख साठ हजार रू. की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। द्वितीय कार्य के रूप में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बायपास कन्हारपुरी से तिरंगा चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु राज्य शासन से पॉच करोड़ बावन लाख इन्क्यान्वे हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। तृतीय कार्य के रूप में शहर के मोहारा स्थित 10 एवं 27 एम0एल0डी0 जल संयंत्र गृह के मरम्मत कार्य हेतु राशि रू. तीन करोड़ छियानबे लाख अठहत्तर हजार की प्रशासकीय स्वीकृति नगर निगम राजनांदगॉव को प्राप्त हुई है।
राजनांदगॉव महापौर ने यह दावा किया है कि भविष्य में शहर की जनता को इन विकास कार्यो से सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के रूप में विशेष लाभ प्राप्त होगा। महापौर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह सहित राजनांदगॉव शहर को ये तीनों सौगात देने में अपना प्रत्यक्ष एवं परोक्ष योगदान देनेवाले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव एवं राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे को भी धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
संलग्न- महापौर मधुसूदन यादव का फोटोग्राफ
