क्या ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित
इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘आवारापन 2’ कोविड के बाद की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
‘सैयारा’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कितना कमाना होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ कोविड के बाद सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली रोमांटिक फिल्मों में शामिल है। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 337.69 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने अपने निवेश पर करीब 650 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न हासिल किया।
वहीं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। ‘सैयारा’ के मुनाफे को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को लगभग 162 करोड़ से 195 करोड़ रुपये तक का नेट प्रॉफिट कमाना होगा। इसके लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन करीब 187 करोड़ से 225 करोड़ रुपये के बीच पहुंचना जरूरी होगा।
‘आवारापन 2’ के पास हैं ये बड़े फायदे
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी पुरानी यादें हैं। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में सीक्वल को लेकर पहले से ही एक फैन बेस मौजूद है।
इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी इसकी बड़ी खासियत माना जा रहा है। रोमांटिक और इमोशनल कहानी के साथ दमदार गाने फिल्म की कमाई में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
हालांकि, क्या ये फैक्टर ‘सैयारा’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी होंगे, इसका जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा।
कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का क्लैश सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगा।
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है और क्या ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

