संसद में पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका आज भी सरकार को घेरने की तैयारी में
संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। बुधवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति में हैं।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में भी कई बार विपक्ष की ओर से नारेबाजी हुई, हालांकि कार्यवाही जारी रही।
इस बीच राज्यसभा में सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने दिल्ली स्थित सीपीएम कार्यालय एके गोपालन भवन में पुलिस पहुंचने का मुद्दा उठाया।
वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

