गुरुर विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ललित कुमार चंद्राकर जी के स्थानांतरण होने के कारण सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई गुरुर के समस्त शिक्षकों द्वारा आज बीआरसीसी भवन गुरुर के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री ललित कुमार चंद्राकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरुर, श्री महेश कामड़े जी, पूर्व प्रबंधक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक गुरुर, स्वर्गीय श्री अरुण कुमार साहू के सुपुत्र श्री सुयश साहू जी टाटा ए आई अभिकर्ता गुरुर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंदन ठाकुर जी एवं श्री डोमेन्द्र भुआर्य जी, नव पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री सेवक राम चंदेल जी एवं श्री रमाकांत सिन्हा जी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में श्री चंद्राकर सर जी के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान को याद करते हुए उनकी प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त किया गया ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उन्होंने विभागीय कार्यों के कुशल संचालन के साथ-साथ विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के हित में सराहनी कार्य किया ।उनके सरल सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सभी ने प्रशंसा किया । संगठन की ओर से श्री चंद्राकर सर जी को साल श्री फल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना प्रकट किया गया। विशेष अतिथि श्री महेश कुमार कामड़े एवं श्री सुयश साहू को विशेष सहयोग के लिए संघ की ओर से शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। एवं नव पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री सेवक राम चंदेल जी का आगमन व नए कार्यकाल के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमेश कुमार साहू जी एवं श्री भरत लाल सिन्हा जी ने प्रस्तुत किया।और जानकारी भी दिया कि ब्लॉक स्तर पर संघ के साथीगण शैक्षिक कार्यों के साथ साथ रक्तदान,आर्थिक सहायता व हर सुख दुख में परिवार की तरह सहयोग करते है।आदि उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री योगेश सिंह ठाकुर ने किया और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त श्री मोहन सिन्हा ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे साथी श्री शशि अग्रवाल, मदन लाल साहू,छत्रपाल साहू, डामन लाल पटेल, नरेंद्र साहू,त्रिभुवन साहू,शेखर साहू, कौशल सर्वे , दिलीप कुमार सिन्हा, भोजराम सिन्हा, कैलाश कुमार नेताम, मुकेश बैस,देवेंद्र साहू, अरविंद गंजीर, शिवराम साहू, अगेश्वर साहू , सेवेंद्र सर,श्रीमती विमला रानी गंगबेर, श्रीमती पद्मिनी गर्ग, श्रीमती सत्यवती ध्रुवे, श्रीमती वंदना साहू, श्रीमती नंदनी साहू, श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा, श्रीमती लक्ष्मी भारती, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमती योगेश्वरी साहू तथा अनेकों शिक्षक एवं शिक्षिका साथियों का विशेष योगदान रहा।

