
गुरूर। नगर के कोलिहामार बॉयस स्कूल ग्राउंड स्थित गरबा मैदान में नवरात्रि पर्व के अवसर पर रास गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत 5 से 11 अक्टूबर तक प्रतिभागियों को निशुल्क गरबा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन गुरु नानक मैरिज पैलेस, दानीटोला गुरूर में किया जा रहा है। प्रशिक्षक अनुभव देवांगन द्वारा प्रतिदिन दो सत्रों में शाम 3 से 5 बजे तथा 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार 13 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन गरबा कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें गुजराती थीम, महादेव की बारात, देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी थीम, भारतीय संस्कृति और वृंदावन की होली प्रमुख हैं। वहीं 12 अक्टूबर को विशेष रूप से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिथिलेश सेन प्रस्तुति देंगे। 16 अक्टूबर को कृष्णा जादूगर का विशेष शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
गरबा प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में दो सोने की अंगूठियां रखी गई हैं। इसके अलावा अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों एवं प्रतिभागियों के लिए भी उपहार की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था किए जाने की जानकारी समिति ने दी है।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष धनेश्वर कौशल साहू, उपाध्यक्ष रविकांत देशमुख व भूपेंद्र साहू सहित अनमोल ओझा, यमन नरेटी, मोक्ष साहू, डोमेश निर्मलकर, प्रांजल कंसारी, आशुतोष सिन्हा, अभिषेक साहू, ऋषभ साहू, रोशन यादव, आकाश दीवान एवं आयुष दीवान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, ईशा प्रकाश साहू, आनंद शर्मा, प्रदीप साहू, चंद्र प्रकाश गांधी, चौलेश देशमुख, अजय पारख, धर्मेंद्र साहू एवं जितेंद्र शर्मा शामिल हैं। वहीं सदस्य के रूप में रेखा खत्री, कृतिका चंद्राकर, रानू राठी, पल्लवी देशमुख, पूजा साहू एवं श्वेता शर्मा आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
समिति ने बताया कि गरबा प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7000869194 एवं 8120302262 पर संपर्क किया जा सकता है।
गुरूर में 5 से 19 अक्टूबर तक होगा भव्य रास गरबा आयोजन, निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

