Headlines

जेल से बाहर आएंगे आजम खान!

आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ, कल सुबह जेल से आएंगे बाहर!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह रामपुर जेल से रिहा हो सकते हैं। उनकी रिहाई से जुड़े अदालती आदेश जेल प्रशासन तक पहुंच चुके हैं।

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दो पैनकार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी। इसके बाद अब दोनों की जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अगर रिहाई की औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो शनिवार सुबह पिता-पुत्र जेल से बाहर आ सकते हैं। इस खबर के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *