गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों की पहचान माफियाओं और अपराधियों के नाम से होती थी। गोरखपुर में डॉक्टरों के अपहरण, रंगदारी और धमकियों की घटनाएं आम थीं। लेकिन आज हालात बदल चुके हैं और प्रदेश की पहचान अब माफिया से नहीं, बल्कि विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं से हो रही है।
गोरखपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब साढ़े नौ साल पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस बड़ी चुनौती थी। बच्चों को इस बीमारी से जूझते हुए देखकर माता-पिता चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा चुका है।
योगी ने कहा कि माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी खत्म हो गया है और अब उत्तर प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री ने रक्तदान के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक तकनीक, दवाएं और तमाम संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं, लेकिन खून बनाया नहीं जा सकता। रक्तदान ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए एक व्यक्ति किसी दूसरे जरूरतमंद को जीवन देने में मदद करता है।
उन्होंने आईएमए गोरखपुर की सामाजिक भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री के मुताबिक

