BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार, 9 सितंबर को बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।…

