Headlines

बालोद: 30 लाख का घोटाला! पलारी की सड़क नहीं, भ्रष्टाचार का स्मारक बन रही, BJP नेता का कारनामा,  सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर नगर में जमकर चर्चा, अब होगी कार्रवाई*

बालोद: 30 लाख का घोटाला! पलारी की सड़क नहीं, भ्रष्टाचार का स्मारक बन रही, BJP नेता का कारनामा,  सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर नगर में जमकर चर्चा, अब होगी कार्रवाई*

गुरूर -बालोद
बालोद जिले की नगर पंचायत पलारी में जनता के 30 लाख रुपये पानी में बह रहे हैं! बजरंग चौक से पुरुर चौक तक बन रही सीसी रोड विकास का काम नहीं, भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा बन गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष यानेश साहू के औचक निरीक्षण ने अफसरों-ठेकेदारों के गठजोड़ की पोल खोल दी। सड़क पर सीमेंट नहीं, गिट्टी-रेती का ढेर है। पूरा काम ‘भ्रष्टाचार की कहानी’ चीख-चीख कर कह रहा है।

*‘पानी में बह गया सीमेंट, लूट में बह गई जनता की गाढ़ी कमाई’*
अध्यक्ष यानेश साहू ने CMO और इंजीनियर के साथ वार्ड 4, 5, 10, 11 का निरीक्षण किया तो होश उड़ गए। 30 लाख की सीसी रोड में सीमेंट की मात्रा इतनी कम कि सड़क पर डाला सीमेंट पानी के साथ बह जा रहा है। नीचे सिर्फ गिट्टी और रेती दिख रही है। गड्ढे को लेबल तक नहीं किया गया। सड़क का लेबल भी मनमाना है। मतलब साफ है – ठेकेदार ने माल में कटौती की, अफसरों ने आंखें मूंद लीं। जनता के टैक्स का पैसा लूट लिया गया। बनी सड़क पर पैरा डालकर तराई करना दिखा रहे थे, जबकि यह भ्रष्टाचार को छुपाया जा रहा था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जुट बोरा रखकर तराई करने को कहा।

*चुनाव की आड़ में ‘लीपापोती’ का खेल*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान ही ये काम शुरू कराया गया। जल्दबाजी, लीपापोती और ‘निपटा दो’ वाले अंदाज में काम चला। चुनावी व्यस्तता के नाम पर शिकायतें दबा दी गईं। अधिकारी निगरानी के नाम पर सिर्फ फाइलों पर दस्तखत करते रहे। नतीजा सामने है – लाखों खर्च करके भी ऐसी सड़क जो 6 महीने में उखड़ जाएगी।

*अध्यक्ष साहू गरजे: ‘भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, कोर-कटिंग होगी’*
मौके पर अफसरों-इंजीनियरों को लताड़ते हुए अध्यक्ष यानेश साहू ने दो टूक कह दिया – “जनता के पैसे से खिलवाड़ नहीं चलेगा। किसी की सेटिंग, किसी की मिलीभगत अब नहीं चलेगी।” उन्होंने आदेश दिया कि पहले कोर कटिंग कराई जाए। जांच रिपोर्ट के हिसाब से ही भुगतान होगा। एक-एक पैसे का हिसाब होगा। साहू ने चेतावनी दी कि अगर गुणवत्ता में कमी मिली तो निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी। एफआईआर भी होगी।

*BJP युवा मोर्चा नेता की ‘सेटिंग’ चर्चा में*
पलारी में सबसे बड़ा बम ये फूटा है कि इस घटिया निर्माण का ठेका BJP युवा मोर्चा के एक नेता को मिला हुआ है। नगर में चर्चा है कि ‘ऊपर तक सेटिंग’ के दम पर काम हथियाया गया और अब घटिया सामग्री डालकर करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। अगर ये सच है तो ये दोगुना धोखा है। जनता को विकास के नाम पर लूटा जा रहा है। पलारी की जनता अब हिसाब मांगेगी। अध्यक्ष यानेश साहू ने मोर्चा खोल दिया है। अब देखना है कि कोर-कटिंग में कितना ‘घोटाला’ निकलता है।

*अफसरों में हड़कंप, जनता को उम्मीद*
अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी और नगर पंचायत के अफसरों में हड़कंप मचा है। फाइलें गायब होने लगीं, फोन बंद होने लगे। लंबे समय से शिकायत कर रहे नागरिकों को पहली बार लगा कि कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुन रहा है। लोगों का कहना है कि मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। भ्रष्टाचार की बू इतनी तेज कि सड़क से पहले ही नाक बंद हो रही है।

*सवाल सीधे हैं:*
1. 30 लाख की सड़क में सीमेंट कहां गया?
2. घटिया काम की निगरानी कौन कर रहा था?
3. BJP युवा मोर्चा नेता को ठेका कैसे मिला?
4. अफसरों का कमीशन फिक्स था क्या?

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *