Headlines

गुरुर : नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

 

 

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, तीनों मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत पलारी के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्रातः 10:00 बजे घनश्याम साहू के मकान (चुनाव कार्यालय के पास) एकत्रित होने का अनुरोध किया गया है, जहां से शपथ ग्रहण समारोह हेतु नगर पंचायत पलारी पहुंचा जाएगा।
भाजपा मंडल सनोद के अध्यक्ष खेमलाल देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पार्षदों का उत्साहवर्धन करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *