Headlines

मस्जिद से कब्जा हटाने पहुंचे सीओ अनुज चौधरी, फिर स्कूल का दरवाजा तोड़ा तो खुली रह गईं आंखें

उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज इलाके में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आज पुलिस फोर्स के साथ सीओ चंदौसी अनुज चौधरी और एसडीएम विनय मिश्रा बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन के कुछ हिस्से में बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे.

मस्जिद पर जब कार्रवाई चल रही थी, तभी दोनों अधिकारियों ने अपनी फोर्स के साथ इलाके में घूमकर मस्जिद के चारों ओर बने 33 अवैध मकानों को खाली कराने का अल्टीमेटम देना शुरू किया. इसी दौरान उनकी नजर उसी नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने एक इंग्लिश मीडियम स्कूल पर पड़ी. स्कूल का गेट बंद था. फिर मौके पर एसडीएम विनय मिश्रा के साथ सीओ अनुज चौधरी भी मौजूद थे.

स्कूल में दी गई थी कुर्बानी

स्कूल का गेट बंद देखकर सीओ अनुज चौधरी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने बल प्रयोग किया और धक्का मारकर गेट खोल दिया. अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं. एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के अंदर किराने का सामान बिखरा पड़ा था. स्कूल के अंदर मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोग तब और हैरान रह गए, जब सीओ अनुज की नजर स्कूल के क्लासरूम में पड़े गोबर पर पड़ी मौके पर स्कूल संचालक को बुलाकर गोबर के बारे में पूछताछ की गई, तो स्कूल संचालक ने बताया कि अभी बकरा ईद निकली है और उन्होंने यहाँ क़ुर्बानी की थी. जब उससे कुछ और सवाल पूछे गए, तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा.

गोबर को जांच के लिए भेजा

यह देख सीओ अनुज चौधरी और एसडीएम विनय मिश्रा ने गोबर की जांच के आदेश दिए. यह देखने के लिए कि कहीं स्कूल के अंदर किसी गोवंश की कुर्बानी तो नहीं दी गई है. फिलहाल, स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और गोबर को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *