Headlines

मिशन शिक्षक संवाद द्वारा बलिया जनपद के शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित : जे. पी. सर

 

बलिया : उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए कार्यरत टीम आयुष्मान फाउंडेशन के सामाजिक एवं शैक्षिक अभियान “मिशन शिक्षक संवाद” के तहत बलिया जनपद के शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

टीम आयुष्मान फाउंडेशन के फाउंडर अमरनाथ सर के मार्गदर्शन में संचालित मिशन शिक्षक संवाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को जोड़ने वाला मंच है। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना, उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा आवश्यकता के समय यथासंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

बलिया जनपद में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण एवं सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं समन्वय जे. पी. सर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जे. पी. सर ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के सम्मान से उनके उत्साह और जिम्मेदारी दोनों को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि मिशन शिक्षक संवाद का उद्देश्य किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के शिक्षकों को एक साझा मंच पर जोड़कर उनके बीच सहयोग और संवाद की भावना को मजबूत करना है।

अमरनाथ सर, फाउंडर, टीम आयुष्मान फाउंडेशन ने कहा कि मिशन शिक्षक संवाद के माध्यम से ऐसे शिक्षकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी शिक्षक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों ने मिशन शिक्षक संवाद एवं टीम आयुष्मान फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

मिशन शिक्षक संवाद की ओर से बताया गया कि संगठन द्वारा शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने तथा उनके हित और आवश्यकताओं के अनुसार यथासंभव सहयोग करने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *